पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश सरकार को घेरा, बायजूस पर भी उठाए सवाल

आंध्र प्रदेश में जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण लगातार प्रदेश की जगन मोहन सरकार पर हमला बोल रहे हैं। पवन कल्याण ने पहले वॉलंटियर्स को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार को घेरा और अब उनका फोकस शिक्षा क्षेत्र की कमियों पर है।

पवन कल्याण ने ट्वीट करते हुए वाईसीपी सरकार द्वारा छात्रों को दी जा रही सामग्री और शिक्षा सुधारों पर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार में स्कूलों के सामने आने वाली वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Andhra Pradesh

पवन कल्याण ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए मेगा डीएससी अधिसूचना, शिक्षक भर्ती और शिक्षक प्रशिक्षण पहल की गैर-हाजिरी पर सवाल उठाया। इसके साथ ही उन्होंने घाटे में चल रहे एक स्टार्टअप को दिए गए कॉन्ट्रेक्ट का जिक्र किया और सरकार की तरफ से इस प्रोसेस में में अपनाए जाने वाले स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए।

उन्होंने निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए पूछा कि आंध्र प्रदेश सरकार बताए कि कितनी कंपनियों ने आवेदन किया और किस-किस को शॉर्टलिस्ट किया गया और इस संबंध में क्या जानकारी जनता के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही पवन कल्याण ने बायजूस से जुड़ी जानकारी भी मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+