दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाने में कार्यकर्ता निभाएंगे अहम रोल, अग्रोहा में बोले दिग्विजय चौटाला
अग्रोहा। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने अग्रोहा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 25 सितम्बर को युग पुरुष ताऊ देवीलाल की जयंती के उपलक्ष्य में जजपा द्वारा प्रदेश भर में 25 सितंबर से लेकर जेजेपी के स्थापना दिवस तक प्रदेशभर में 108-ई लाइब्रेरी खोली जाएगी। 9 दिसंबर को पार्टी के स्थापना पर रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निमंत्रण दिया गया है इस रैली में उनके अलावा उनकी सहयोगी पार्टी के नेताओं को भी निमंत्रण दिया जाएगा।

जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से मेहनत करने में जुट जाएं ताकि हम उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को 2024 में मुख्यमंत्री के पद पर सुशोभित करवा सकें और जन मानस के और अधिक काम कर सके। उन्होंने कहा कि आज भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ताऊ देवीलाल के नक्शे कदमों पर चलते हुए जनकल्याण के कामों में लगे हुए है हर वर्ग के उथान के लिए प्रयासरत है।












Click it and Unblock the Notifications