परगनैत को मिलेगा प्रति माह तीन हजार रुपये, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जतायी सहमति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद आदिवासी सामाजिक व्यवस्था को गांव-पंचायत स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने वाले संताल परगना के परगनैत को मानकी की तरह अब प्रति माह तीन हजार रुपये सम्मान राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसपर सहमति दे दी है। उन्होंने संथाल परगना के विभिन्न जिले के परगनैत को मानकी के बराबर मानदेय देने के विषय पर अपना अनुमोदन दे दिया है।
वर्तमान में मानकी को प्रतिमाह तीन हजार रुपये, मुण्डा एवं ग्राम प्रधान को प्रतिमाह दो हजार रुपए तथा डकुआ, परगणौत, पराणिक, जोग मांझी, कुडाम नायकी, नायकी, गोडैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्रामसभा का प्रधान, घाटवाल, तावेदार तथा ग्रामीण दिउरी (पुजारी) को प्रतिमाह एक हजार रुपए सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है।

राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के उपरांत पीरटांड़ के 177 मांझी हडाम, 179 जोग मांझी, 143 पराणिक, 78 एवं 120 कुड़ाम नायके को सम्मान राशि प्राप्त हो रही है। मालूम हो कि उपरोक्त सभी 697 लोगों का नाम पूर्व में छूट गया था। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने इन्हें सम्मान राशि प्रदान करने का आदेश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications