पंचायत जमीन दे, करसिंधु में बनवाएंगे आईटीआई: दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देशराज नंबरदार के परिवार से हमारे परिवार का रिश्ता चार पीढिय़ों से चला आ रहा है जो जारी है। देवीलाल के संघर्ष के दिनों में देशराज नंबरदार ने संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

करसिंधु गांव के लोगों ने आईटीआई की मांग की है। गांव की पंचायत जमीन दे तो हम आईटीआई का निर्माण कराएंगे जहां ऐसे कोर्स होंगे जिनकी पूरे देर में मांग है। ये बातें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को करसिंध गांव में आयोजित जनसंकल्प सभा में कही। उन्होंने स्कूल के पास देशराज नंबरदार के नाम से डिजिटल ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन भी किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देशराज नंबरदार के परिवार से हमारे परिवार का रिश्ता चार पीढिय़ों से चला आ रहा है जो जारी है। देवीलाल के संघर्ष के दिनों में देशराज नंबरदार ने संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। अब यह रिश्ता निरंतर मजबूत होता जा रहा है। कहा कि आम बजट में वित्तमंत्री ने हर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की व्यवस्था बनाई है। जो पौधा हमने लगाना शुरू किया था नरवाना, उचाना से आज वह वट वृक्ष का स्वरूप ले गया है। अब तो देश के लाखों गांव डिजिटल लाइब्रेरी गांव के बच्चों के विकास, सुधार, शिक्षा के नए उजाले का योगदान देने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि आज तालाबों के सौंदर्यीकरण की बात हो हमारी सरकार ने एक साल पहले कदम उठाया गया था कि कैसे गांव के तालाबों को सुधारा जाए।
कहा कि हमने 800 करोड़ रुपये पिछले साल बजट में रखे। हमने प्रदेश के अंदर छह हजार तालाबों का सौंदर्यीकरण किया। 14 हजार तालाब हमारे प्रदेश में है। पहले साल छह हजार तालाब थे। इस साल एक अप्रैल से जो तालाब रह गए उनके सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
इस अवसर पर राजेंद्र लितानी, कृष्ण राठी, कुलदीप रंधावा, कपिल श्योकंद, सत्तबीर नंबरदार, लीला करसिंधु, मनोज शर्मा, सूरजमल ग्रोवर, सतीशो देवी, शकुंतला खटकड़, बलराज श्योकंद, वेदपाल भनवाला, अमिता ढांडा, सरपंच अनिल कुंडू, राजू सैन, धर्मबीर रेढू, महेंद्र लोधर, अजमेर वकील, दलबीर खटकड़, धोला खटकड़, महेंद्र गुरुकुल खेड़ा, संजय खटक, नरेश करसिंधु मौजूद रहे। जनसभा का आयोजन जेजेपी उचाना प्रधान विश्ववीर काला नंबरदार किया गया।
पेयजल की समस्या होगी दूर
ढाकल कोठी से नहरी पानी की मांग पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लिफ्ट सिस्टम से पानी आना मुश्किल है। अगर आसपास के 15 गांवों के किसान तैयार हैं तो पाइप लाइन से नहरी पानी लाने का काम वह करेंगे। उचाना क्षेत्र के काफी गांव में पीने के पानी की किल्लत है। आने वाले दिनों में इन पानी की किल्लत को दूर करने का काम किया जाएगा। सिरसा, बरवाला ब्रांच से पाइप लाइन बिछा कर पानी लाया जाएगा। रू-अर्बन में आए हमारे गांव में 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जलघर बनेंगे। उन गांव में भी पीने के पानी की किल्लत दूर होगी।
पास बैठाकर खिंचवाई फोटो
एक समर्थक द्वारा फोटो खिंचवाने की मांग को पूरा करते हुए दुष्यंत चौटाला ने जनसभा के बीच से बुला कर फोटो खिंचाई। करसिंधु गांव के युवा द्वारा बनाई गई हाथ से पेंटिंग देख कर डिप्टी सीएम ने उस पेंटिंग को सराहा। काला नंबरदार ने कहा कि सभी के सहयोग से सफल आयोजन उनके पिता की पुण्य तिथि पर हुआ।












Click it and Unblock the Notifications