हरियाणा में धान खरीद का लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का हुआ भुगतान - दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है। फसल खरीद का भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जा रहा है। सरकार ने 72 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान करने का लक्ष्य निर्धारित किया था और इस बार तो एक कदम ओर आगे बढ़ते हुए केवल 48 घंटों में ही किसानों को भुगतान किया जा रहा है।

Paddy purchase in Haryana paid about Rs 10 thousand crore - Dushyant Chautala

प्रदेश में अब तक 52 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीद की जा चुकी है और किसानों को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब तक प्रदेश में हैफेड के द्वारा 81,313.70 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है। भिवानी में सर्वाधिक 22,223.90 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। इसी प्रकार, झज्जर में 15,710.45 मीट्रिक टन, महेंद्रगढ़ में 14,757 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। अब तक किसानों को तय समयावधि में लगभग 160 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 नवंबर से मूंगफली की खरीद शुरू होगी। इसके लिए फतेहाबाद, हिसार और सिरसा जिलों में 7 मंडियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मूंगफली की खरीद एमएसपी पर की जाएगी और इस बार मूंगफली के लिए 5850 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+