रेवड़ियां नहीं, मानव विकास पर निवेश हैं हमारी योजनाएं: सीएम जगन मोहन रेड्डी

सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा, 'सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं का लाभ अगर जनता को ना मिले तो विकास हासिल करना असंभव है।

andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाएं मानव विकास पर सरकार का निवेश हैं, नाकि मुफ्त की रेवड़ियां। गरीबों की जेब में सीधे पैसा डालने की अपनी नीतियों पर उन्होंने कहा कि समग्र मानव विकास में सुधार के लिए ऐसे उपायों की आवश्यकता है।

सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा, 'सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं का लाभ अगर जनता को ना मिले तो विकास हासिल करना असंभव है। मानव संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सभी कल्याणकारी योजनाओं को सतत विकास लक्ष्यों के अनुसार डिजाइन किया गया है। समावेशी विकास के बिना हम सतत विकास की कल्पना नहीं कर सकते।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश के पास एक लंबा तट, निर्बाध बिजली आपूर्ति, प्रचुर मात्रा में जल संसाधन और एक विशाल भूमि बैंक है, इसलिए हमारा प्रदेश उद्योगपतियों के पैसा के निवेश के लिए सबसे बेहतरीन राज्य है।

जगन मोहन रेड्डी ने कहा, 'राज्य सरकार अपने सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम के जरिए संभावित निवेशकों की मदद कर रही है। राज्य में निवेश करने के लिए किसी भी संभावित आवेदन को शीर्ष पर बारीकी से ट्रैक किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें सभी आवश्यक अनुमतियां मिलें। हम समुद्री तटों पर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर निवेश कर रहे हैं। हमें चार नए बंदरगाह और नौ मछली पकड़ने के बंदरगाह मिल रहे हैं। नए राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे लाइन भी पाइपलाइन में हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+