हरियाणा को ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए रूपरेखा बनाएं अधिकारी: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नूंह और गुरुग्राम, दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर जींद और कैथल जिले में नए एयरस्ट्रिप बनाने के लिए संभावनाएं तलाशें और इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर 100-100 एकड़ जमीन का खाका तैयार करें।

इसके अलावा, प्रदेश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए भी अधिकारी रुपरेखा बनाएं। उन्होंने हिसार एयरपोर्ट से जुड़े प्रोजेक्ट्स निर्धारित अवधि में पूरे करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी लगातार उन्हें रिपोर्ट करेंगे। डिप्टी सीएम, जिनके पास नागरिक एवं उड्डयन विभाग का प्रभार भी है, सोमवार को यहां विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

dushyant-chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि करनाल, भिवानी, नारनौल और पिंजौर में एयरस्ट्रिप पर हेंगर बनाए जाएंगे। उन्होंने नारनौल को छोड़कर राज्य की अन्य सभी एयरस्ट्रिप पर एमआरओ (मैनटेंनेंस रिपेयर एंड ओवरहॉल) शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने हिसार एयरपोर्ट और प्रदेश की विभिन्न एयरस्ट्रिप पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने दुष्यंत चौटाला को जानकारी दी कि नए स्टैंडर्ड एटीसी के निर्माण होने तक टेंपरेरी एटीसी स्थापित किया जा रहा है और जिसके जल्द टेंडर खोले जा रहे हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने मानसून ड्रेन, आइसोलेशन-बे, वेहिकुलर लेन, नेविगेशन एड्स , सिक्योरिटी वॉच टॉवर्स, पेरिमीटर रोड आदि के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के एरिया से 132 केवी ईएचटी पावर लाइन्स को शिफ्ट करने का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरा हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने राणा माइनर को शिफ्ट करने, ड्रेनेज एवं सीवरेज सिस्टम, सोलर पार्क समेत अन्य दर्जनों प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिसार एयरपोर्ट के सभी कार्य एवं इससे संबंधित अन्य प्रोजेक्ट्स समयबद्ध तरीके से पूरे करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+