ओडिशा ने 'ऑनलाइन पॉपुलर सिटी' कैटेगिरी में जीता 5वां गुआंगझोउ पुरस्कार
ओडिशा ने ऑनलाइन पॉपुलर सिटी श्रेणी में 5वां गुआंगझोउ पुरस्कार जीता है। गुआंगझोउ इंटरनेशनल अवार्ड फॉर अर्बन इनोवेशन ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 13 नवंबर। ओडिशा ने ऑनलाइन पॉपुलर सिटी श्रेणी में 5वां गुआंगझोउ पुरस्कार जीता है। गुआंगझोउ इंटरनेशनल अवार्ड फॉर अर्बन इनोवेशन ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि गुआंगझोउ पुरस्कार (संगठन) इनोवेटिव शहरी पहल की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश करता है। ओडिशा को यह पुरस्कार दिलाने में राज्य की शहरी मजदूरी रोजगार पहल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इस पहल को सर्वाधिक वोट मिले। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य को यह पुरस्कार मिलने पर आवास एवं शहरी विकास विभाग को बधाई दी।

नवीन पटनायक ने ट्वीट कर कहा, 'बधाई हो @HUDDeptOdisha के रूप में #Odisha को 5वें #GuangzhouAward से सम्मानित किया गया है जो शहरों और क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिरता में सुधार में नवाचार को मान्यता देता है। #ओडिशा को शहरी मजदूरी रोजगार पहल के लिए सम्मानित किया गया है। #ओडिशा लीड्स।'
यह भी पढ़ें: 'पठान' की शूटिंग दोबारा शुरू करने से पहले एक नए बॉडीगार्ड की तलाश कर रहे हैं शाहरुख खान, जानें क्यों
शहरी नवाचार के लिए गुआंगझाओ अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार का उद्देश्य शहरों और क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिरता में सुधार के लिए नवाचार को पहचानना है और ऐसा करने में, अपने नागरिकों की समृद्धि और जीवन की गुणवत्ता को आगे बढ़ाना है।












Click it and Unblock the Notifications