आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर नायडू आज दिल्ली में बैठेंगे भूख हड़ताल पर

नई दिल्ली। टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू रविवार देर रात राजधानी दिल्ली पहुंचे, जहां वे आज यानी की सोमवार को अपने राज्य के लिए विशेष राज्य के दर्जा की मांग लेकर एक दिन के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे। साथ ही नायडू मांग करेंगे कि पीएम मोदी ने 2014 में आंध्र प्रदेश की जनता से जो वादे किये थे, उन्हें पूरा करे। आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ टीडीपी ने पिछले साल इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए से गठबंधन तोड़ दिया था।

विशेष राज्य की मांग को लेकर नायडू आज बैठेंगे भूख हड़ताल पर

अधिकारियों के बयान के मुताबिक, एक दिन के लिए नायडू आंध्र प्रदेश भवन पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसके बाद 12 फरवरी को वे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भी मेमोरेंडम देंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के साथ पार्टी के विधायक, सांसद, इंप्लोय एसोसिएशन, सोशल ऑर्गनाइजेशन और स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन भी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

भूख हड़ताल पर बैठने से पहले राजघाट पर नायडू महात्मा गांधी और आंध्र भवन में बीआर अबेंडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान विपक्ष के कई नेता भी नायडू के साथ नजर आएंगे।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले अक्टूबर 2013 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे के खिलाफ नायडू अनिश्तिकाल भूख हड़ताल बैठ गए थे। उस दौरान चार दिन में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और फिर उन्हें राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+