ओडिशा करेगा मशरूम मिशन की शुरुआत, एसएचजी-एफपीओ को भी किया जाएगा शामिल

mushroom mission: ओडिशा सरकार बटन मशरूम के उत्पादन में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने और महिला एसएचजी/एफपीओ को शामिल करते हुए धान-पुआल और सीप मशरूम का शुद्ध निर्यातक बनाने के लिए एक मशरूम मिशन शुरू करेगी। कृषि विभाग के प्रधान सचिव अरबिंद के पाढ़ी ने यह जानकारी दी है।
कृषि विभाग के प्रधान सचिव अरबिंद के पाढ़ी ने ट्वीट करते लिए लिखा, 'राज्य सरकार बटन मशरूम के उत्पादन में ओडिशा को आत्मनिर्भर बनाने और धान-पुआल और सीप मशरूम के शुद्ध निर्यातक बनाने के लिए एक मशरूम मिशन शुरू करने जा रही है। इसमें अगले 5 वर्षों में क्षेत्र विस्तार और मूल्य वर्धित उत्पादों के प्रचार के माध्यम से महिला एसएचजी/एफपीओ को भी शामिल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications