ओडिशा: भुवनेश्वर के पास बनेगा 4000 गायों के लिए कल्याण केंद्र

गौरतलब है कि भुवनेश्वर के जमूकोली में केवल एक पशु कल्याण केंद्र (AWC) है, जहां 800 से ज्यादा आवारा मवेशियों को रखने की सुविधा नहीं है।

odisha

भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) जल्द ही शहर के पास 20 एकड़ भूमि में एक ऐसी गौशाला का निर्माण करने जा रहा है, जहां करीब 4000 गायों को रखने की व्यवस्था होगी। निगम ने यह कदम, पशु पुनर्वास के लिए सरकार के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के तहत उठाया है। इसके साथ ही शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए बीएमसी ने अभियान भी तेज कर दिया है।

गौरतलब है कि भुवनेश्वर के जमूकोली में केवल एक पशु कल्याण केंद्र (AWC) है, जहां 800 से ज्यादा आवारा मवेशियों को रखने की सुविधा नहीं है। ऐसे में नगर निगम ने जटनी, पुरी और चौद्वार में पशु कल्याण केंद्र बनाकर, शहर के मवेशियों को यहां रखने की योजना बनाई है। साथ ही सुविधाओं की कमी को ध्यान में रखते हुए बीएमसी शहर के बाहरी इलाके में गायों के लिए एक बड़ा पशु कल्याण केंद्र बनाने पर अपना फोकस कर रही है।

बीएमसी कमिश्नर विजय अमृता कुलंगे ने कहा कि उन्होंने जमूकोली में गाय कल्याण केंद्र के लिए 20 एकड़ जमीन की पहचान की है। खुर्दा जिला कलेक्टर द्वारा भूमि सौंपे जाने के बाद हम आवारा पशुओं के पुनर्वास के लिए एक बड़ा कल्याण केंद्र लेकर आएंगे।

वहीं, बीएमसी के उपायुक्त रमेश जेना ने कहा कि इस परियोजना में गायों के लिए विश्राम शेड, पशु चिकित्सालय, देखभाल करने वालों सहित कर्मचारियों के लिए क्वार्टर, कंपोस्ट पिट, बायोगैस संयंत्र और गाय के गोबर का औद्योगिक उपयोग शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+