Odisha Transport: ओडिशा कैबिनेट का बड़ा निर्णय, 1000 नई बसों की योजना को मिली मंजूरी

ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को एक नए सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क कार्यक्रम को मंजूरी दे दी जो ग्राम पंचायतों और राजधानी शहर के बीच कनेक्टिविटी स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने जीपी स्तर से राज्य की राजधानी तक राज्य भर में एक निर्बाध सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क स्थापित करने के लिए 'लोकेशन एक्सेसिबल मल्टी-मोडल इनिशिएटिव' (LAccMI) नामक योजना को मंजूरी दी।

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा, "2023-24 से 2025-26 तक बस संचालन के पहले तीन वर्षों में परियोजना की लागत लगभग 3,178 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, बसें राज्य भर के सभी ग्राम पंचायतों, ब्लॉक मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों, प्रमुख शहरों और आर्थिक केंद्रों को जोड़ेंगी। LAccMI योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। योजना के तहत लगभग 1000 बसें तैनात की जाएंगी। योजना का कार्यकाल 10 वर्ष का होगा जिसे 2 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।"

 Odisha Transport Programme

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, LAccMI योजना के ढांचे के भीतर, महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। एम नवीन पटनायक की कैबिनट से इस 1000 नई बसों की योजना को मंजूरी दे दी है। जिसका सीधा लाभ नजदीकी बाजारों, मंडियों और वाणिज्यिक केंद्रों तक विभिन्न कृषि उत्पादों का समय से पहुंचाया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+