ओडिशा सरकार टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर को देगी आतिथ्य संपत्ति

ओडिशा में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक प्रदेश सरकार आतिथ्य संपत्तियों को निजी क्षेत्र को लीज पर देगी।

odisha

ओडिशा में कुछ दिनों पहले 'मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव' आयोजित किया गया था। इस कॉन्क्लेव में पर्यटन नीति को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई थी। जिसमें राज्य में पर्यटन के बुनियादी ढांचे में निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कई दिलचस्प सिफारिशें की गई थीं। इन्हीं सिफारिशों में सरकार की तरफ से निवेशकों के लिए प्रोत्साहन की बात कही गई थी।

नीति में कहा गया है कि सरकार निजी क्षेत्र के निवेशकों को स्टार श्रेणी के होटलों, कन्वेंशन सेंटरों, हेरिटेज होटलों, इको कैंपों में विभिन्न वित्तीय और गैर-वित्तीय प्रोत्साहन, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और मार्केटिंग और प्रमोशन सपोर्ट आदि देकर निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। आपको बता दें कि ओडिशा में पुरुष 2023 हॉकी विश्व कप का आयोजन किया जाएगा।

एफआइएच पुरुष 2023 हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी का दौरा सोमवार से शुरू हो गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यहां एक समारोह में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की को ट्रॉफी सौंपी। अगले 21 दिनों में ट्रॉफी झारखंड, पश्चिम बंगाल सही कई राज्यों में पहुंचेगी। हॉकी विश्व कप 13 जनवरी से शुरू होगा और इसका फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा।
राज्य सरकार की तरफ से हॉकी विश्वकप को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

ये भी पढ़ें- गंजाम में केवड़ा फूल और काजू की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कृषि नीति ला रही ओडिशा सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+