बाजरा और पौष्टिक अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा सरकार को मिलेगा अवॉर्ड
भुवनेश्वर, 16 सितंबर: बाजरा एवं पौष्टिक अनाज की खेती को प्रोत्साहन देने वाले देश के अन्य राज्यों में ओडिशा श्रेष्ठ है। बाजरा की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए पहले भी नीति आयोग ने प्रशंसा की है और अब ओडिशा को पुरस्कार मिलने जा रहा है। आईसीएआर-आईआईएमआर एवं एफओ की तरफ से ओडिशा को पौष्टिक अनाज अवार्ड दिया जाएगा। हैदराबाद के राष्ट्रीय कन्वेंशन में आगामी 17 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्रालय, ओडिशा को पुरस्कृत करेगी।

ओडिशा मिलेट मिशन की सफलता के लिए आदिवासी किसान, मिशन शक्ति की महिला स्वयं सहायक गोष्ठी, एफीओ, बिजली विभाग, एनीडीएस, स्वयंसेवी संगठन आदि की सहभागिता को केंद्र कृषि मंत्रालय ने प्रशंसा की है। वही मिलेट मिशन की सफलता के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी को अपनी शुभकामना दी है।
ओडिशा में मांडिया उत्पादन बढ़ाने के साथ ही किसानों को विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खाद्य उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। खाद्य में मांडिया का अधिक प्रयोग करते हुए लोगों को पौष्टिक आहार मिले, सुनिश्चित करने का लक्ष्य लेकर 2017 में ओडिशा में मिलेट मिशन शुरू किया गया था। मांडिया का उत्पादन बढ़ने के साथ ही बाजार बनाने के लिए समन्वित शिशु विकास योजना मध्यान्ह भोजन एवं सामान्य आवंटन व्यवस्था में मांडिया को शामिल करने के लिए बहुमुखी योजना भी तैयार की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications