11 सितंबर को ओडिशा स्टार्टअप यात्रा और स्टार्टअप एक्सप्रेस 2023 की होगी शुरूआत

Odisha Startup: ओडिशा स्‍टार्टअप ने शुक्रवार को ओडिशा स्‍टार्ट यात्रा और स्‍टार्टअप एक्‍सप्रेस 2023 की शुरूआत करने का ऐलान किया है। जिसमें नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्रों का पता लगाने के लिए युवाओं को सशक्‍त बनाने पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा। 11 सितंबर को सीएम नवीन पटनायक इन्‍हें हरी झंडी दिखाएंगे।

Startup

बता दें स्‍टार्ट अप ओडिशा नए विचारों की खोज के लिए वैन कैंप ओर बूट कैंप जैसे कार्यक्रमों की एक सीरीज चलाएगी। जिसमें जरिए 30 जिलों के शैक्षणिक संस्थानों के साथ जुड़ेगा, जिसमें 200 से अधिक कॉलेजों और 60 स्कूलों के 25,000 से अधिक छात्र शामिल होंगे। पहल के हिस्से के रूप में स्टार्टअप ओडिशा कॉलेजों और स्कूलों में 260 से अधिक वैन कैंप आयोजित करेगा, जिसके बाद 120 बूट कैंप 3,500 से अधिक विचार उत्पन्न करेंगे।

ओडिशा 2025 तक 5,000 स्टार्टअप

उद्योग, एमएसएमई और ऊर्जा मंत्री प्रताप केशरी देब ने बताया कि ओडिशा 2025 तक 5,000 स्टार्टअप के अपने मिशन की ओर अग्रसर है। नवाचार को बढ़ावा देने, उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और महिला उद्यमियों को मजबूत समर्थन प्रदान करने का इसका ट्रैक रिकॉर्ड है। ये पहल एक परिवर्तनकारी अनुभव का आगाज होगा। इससे राज्य में स्टार्टअप ईको सिस्‍टम के विकास और सफलता में तेजी आएगी।

स्टार्टअप ओडिशा यात्रा वर्सन रहा सक्‍सेस

स्टार्टअप ओडिशा यात्रा के पिछले संस्करण में 100 से अधिक कॉलेजों के 10,270 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 22 शीर्ष विचारों को एक्सेलेरेशन प्रोग्राम के लिए चुना गया था। डेमो दिवस पर जिसका समापन हुआ था। जहां 11 फाइनलिस्टों को प्रत्येक को 1 लाख रुपये से सम्मानित किया गया।

25 विचारों को डेमो दिवस के लिए ओ-हब में आमंत्रित किया जाएगा

वहीं इस नए संस्‍करण में लगभग 50 टॉप विचार आने की उम्मीद है, जिनमें से शीर्ष 25 विचारों को डेमो दिवस के लिए ओ-हब में आमंत्रित किया जाएगा और सर्वश्रेष्ठ 10 को अपने विचारों को विकसित करने के लिए 3,00,000 रुपये की सीड फंडिंग से सम्मानित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+