सेमीकंडक्टर हॉटस्पॉट बनने के लिए ओडिशा तैयार, प्रतिनिधिमंडल ने टॉप कंपनियों के अधिकारियों से की मुलाकात
ओडिशा एक वैश्विक आईटी और सेमीकंडक्टर हॉटस्पॉट बनने के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि कई बड़े आईटी और सेमीकंडक्टर एमएनसीएस ने राज्य में अपने निवेश का इरादा व्यक्त किया है।
इसके अलावा सिलिकॉल वैली में स्थिति टॉप आईटी, सेमीकंडक्टर डिजाइन और ऑटोमेशन आदि कंपनियों के अधिकारियों ने ओडिशा सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर इस दिशा में चर्चा की। इन चर्चाओं में लीडर्स कैडेंस डिजाइन सिस्टम्स, इंटीग्रेऑन, सेलानो.आईओ, ईफेबल्स कॉर्पोरेशन और कई अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख आईटी एमएनसी कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (सीटीएस) सहित विभिन्न सॉफ्टवेयर सेवा कंपनियों के साथ बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल ने कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार से भी मुलाकात की। साथ ही ओडिशा में निवेश के बारे में विस्तार से बताया।
प्रतिनिधिमंडल ग्लोबल एचडीआई पीसीबी मैन्युफैक्चरिंग इंक, यूएस के प्रमोटर पीआर पटेल से भी मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ओडिशा की प्राकृतिक संपदा से लेकर अन्य जानकारियां दीं।
प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद पटेल ने राज्य में एचडीआई-पीसीबी विनिर्माण सुविधा स्थापित करने का इरादा व्यक्त किया। इस निवेश के माध्यम से सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण और विकास जैसे सहायक लाभों के साथ-साथ अनुमानित 3,500 नौकरियां पैदा होंगी।












Click it and Unblock the Notifications