ओडिशा पुलिस की पहल- हर जिले में आयोजित किया जाएगा 'साइबर क्राइम जागरूकता अभियान'
Cyber Crime Awareness Campaign: इन दिनों साइबर क्राइम की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। जानकारी के अभाव में भोली-भाली जनता साइबर क्राइम करने वाले जालसाजों के चक्कर में पड़ जाती है और अपना नुकसान कर बैठती है। ओडिशा में बढ़ रहे साइबर क्राइम की वारदातों के मद्देनजर राज्य की पुलिस ने सभी जिलों में बड़े पैमाने पर साइबर क्राइम जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है।

पुलिस विभाग के अनुसार ये जागरूकता अभियान पुलिस द्वारा 2018 में शुरू की गई बाल यौन शोषण के खिलाफ एक सफल राज्यव्यापी जागरूकता पहल 'परी दर्द कथा तीये' का एक बड़ा संस्करण होगा।
बता दें राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार ओडिशा में लगभग 565 महिलाएं साइबर अपराध का शिकार हुईं, इसके बाद असम में 458 और उत्तर प्रदेश में 276 महिलाएं साइबर अपराध का शिकार हुईं।
जिलों में चलाया जाएगा साइबर रथ
सूत्रों के अनुसार जमीनी स्तर पर ये साइबर सुरक्षा पर अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में 'साइबर रथ' चलाने चलाया जाएगा। ये रथ साइबर सुरक्षा पर संदेश फैलाएंगा ताक लोग धोखेबाजों और जालसाजों का शिकार ना हो।
ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू किया जाएगा ये अभियान
ओडिशा में साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ओडिशा पुलिस ने ये अभियान चलाने का निर्णय लिया है। ये साइबर क्राइम जागरूकता अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से शुरू होने की उम्मीद है। स्कूल और जन शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा, मिशन शक्ति, महिला एवं बाल विकास के आलावा आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता भी इस अभियान का हिस्सा होंगे।
जानें कब शुरू होगा ये जागरूकता अभियान
यह हर साल अक्टूबर में आयोजित होने वाले वैश्विक साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के दौरान 2 से 15 अक्टूबर के बीच सभी जिलों में ये साइबर क्राइम जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा।
वीडियो के जरिए किया जाएगा जागरूक
इस अभियान के लिए पुलिस विभाग की ओर से कई साइबर अपराधों पर आधारित वीडियो बनाए गए हैं और सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए है। ये अभियान के तहत चलाए जाएंगे और साइबर सुरक्षा पर पंपलेट और ब्रोशर वितरित किए जाएंगे। ओडिशा पुलिस की इस पहल में स्कूली छात्र, परिवार, सरकारी कर्मचारी भी शामिल किए जाएंगे जो जागरूकता अभियान में योगदान देंगे।












Click it and Unblock the Notifications