ओडिशा: CM नवीन पटनायक ने इस जिले को दी 101 करोड़ रुपये की सौगात, बनाए जाएंगे तीन पुल

Odisha News: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संचार के और विकास के लिए मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा ब्लॉक के 'स्वाभिमान आंचल' में तीन पुलों के निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि पुल बनने के बाद क्षेत्र में रहने वाले 37,000 लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि संचार सुविधाएं और खुलने के अलावा इससे क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा।ॉ

Naveen Patnaik

सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि गुरुप्रिया पुल के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोग सड़क, बिजली, पेयजल और दूरसंचार की बुनियादी सुविधाओं तक पहुंचने में सक्षम हो पाएंगे। सीएम नवीन पटनायक ने यह भी कहा कि नए पुलों से क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन और लोगों का आर्थिक उत्थान भी होगा।

बता दें कि पहला पुल जंतरी से ढाकपदर रोड तक खलियागढ़ नाले पर बनेगा। इस 111 मीटर लंबे पुल का निर्माण 20 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

वहीं कुमुदगुड़ा नदी पर दूसरा पुल घानाबेड़ा से कोडिगांधी तक बनेगा। 223 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 27 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं तीसरा पुल बिशेईगुड़ा से जंत्री तक 372 मीटर का बनेगा, इसको बनाने में 54 करोड़ खर्च होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+