हॉकी को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा सरकार का कदम, छात्रों खेल के प्रति किया जागरूक
ओडिशा के छात्रों में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए ओडिशा सरकार ने कई प्रयास किए। भविष्य में खेल के क्षेत्र में ओडिशा में भविष्य के प्रति जागरूक करन के लिए स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण ने स्कूलों को एक नोट जारी किया है। इसको लेकर राज्य परियोजना निदेशक अनुपम साहा ने कहा है कि कार्यक्रम का उद्देश्य हॉकी और पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर छात्रों में जागरूकता पैदा करना है। स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण ने स्कूलों को एक नोट भेजा है, जिसमें कार्यक्रम को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण की ओर राज्य के स्कूलों को भेजे गए नोट में कहा कहा गया है कि कक्षा I से X तक के छात्रों को हॉकी खेल को लेकर जागरूक करने को कहा गया है। ये नोट पटनायक सरकार के निर्देश पर भेजा गया है, जिसमें कहा गया कि छात्रों को इस बात से अवगत कराया जाए की हॉकी को बढ़ावा देन के लिए ओडिशा सरकार क्या- क्या कर रही है और अगर छात्र खेलों में रुचि रखते हैं, तो उनके लिए भविष्य में क्या संभावनाएं हैं।

नोट में कहा गया है कि भारतीय पुरुषों ने एशियाई खेलों में चौथी बार हॉकी स्वर्ण पदक जीता और इससे पहले उन्होंने 1966, 1998 और 2014 में इसे जीता था। नोट में आगे कहा गया कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और भारतीय हॉकी में ओडिशा का योगदान बहुत बड़ा है। दिलीप टिर्की, बीरेंद्र लाकड़ा, अमित रोहिदास, नीलम संजीप ज़ेस, सुभद्रा प्रधान, नमिता टोप्पो और लिलिमा मिंज जैसे खिलाड़ी भारत का नाम रोशन कर चुके हैं।
नोट में ओडिशा ने हॉकी को बढ़ावा देने के लिए राउरकेला में बिरसा स्टेडियम निर्माण, 2018 में पहली बार भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हॉकी विश्व कप का आयोजन जैसी कई अहम तथ्यों का जिक्र है। छात्रों को बताया गया है कि माई स्कूल हॉकी क्लब हॉकी को बढ़ावा दे रहा है। छठी कक्षा से ऊपर के छात्र माई स्कूल हॉकी क्लब में शामिल हो सकते हैं। हॉकी के अलावा, नोट में ओडिशा सरकार की ओर से बास्केटबॉल, फुटबॉल और टेनिस जैसे अन्य खेलों को कैसे बढ़ावा देने की बात कही गया है। इसके साथ छात्रों से खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह भी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications