सरकरी, पीएसयू नौकरियों में पैरा-खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए नियमों में ढील देगी ओडिशा सरकार
एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए, ओडिशा मंत्रिमंडल ने आज राज्य सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में पैरा-खिलाड़ियों और खिलाड़ियों को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
भुवनेश्वर, 24 नवंबर। एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए, ओडिशा मंत्रिमंडल ने आज राज्य सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में पैरा-खिलाड़ियों और खिलाड़ियों को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रस्ताव के अनुसार पैरा-खिलाड़ियों और खिलाड़ियों को ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवश्यकतानुसार नियम व शर्तों में छूट देकर रोजगार प्रदान किया जाएगा।

कैबिनेट के समक्ष रखे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि यह राज्य सरकार की खेल को बढ़ावा देने की मंशा को आगे बढ़ाने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि विभिन्न खेल आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बेहतर अवसरों के लिए बाहर जाने के बजाय राज्य का प्रतिनिधित्व करते रहें।
यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने 'Bob Biswas' के लिए 105 किलो तक बढ़ाया था वजन, बताई प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल न करने की वजह
प्रस्ताव में कहा गया है कि इसलिए यह आवश्यक है कि अपने संबंधित विषयों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों और पैरा-खिलाड़ियों को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान किए जाएं। प्रस्ताव में यह तर्क दिया गया है कि अगर ऐसे एथलीटों को राज्य सरकारों द्वारा उचित मान्यता दी जाती है, तो वे युवाओं के लिए अनुकरण करने और खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मॉडल के रूप में काम कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications