अभिषेक बच्चन ने 'Bob Biswas' के लिए 105 किलो तक बढ़ाया था वजन, बताई प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल न करने की वजह

बॉब बिस्वास के किरदार में ढलने के लिए अभिषेक बच्चन को अपना वजन 100-105 किलो तक करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह मोटा दिखने के लिए प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल कर सकते थे लेकिन..

मुंबई, 24 नवंबर। सुजॉय घोष की एक कहानी पर आधारित क्राइम थ्रिलर 'बॉब बिस्वास' में अभिषेक बच्चन एक कॉन्ट्रैक्ट किलर की भूमिका में नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि बॉब बिस्वास के किरदार में ढलने के लिए उन्हें अपना वजन 100-105 किलो तक करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह मोटा और बॉब बिस्वास सा दिखने के लिए सीजीआई (कंप्यूटर जनरेटेड इमेज) या प्रोस्थेटिक का भी इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन वह ऑडियंस के साथ पूरी ईमानदारी बरतना चाहते थे और इसलिए किरदार को एकदम रियल बनने के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया।

क्या प्रोस्थेटिक्स का विचार दिमाग में आया था?

क्या प्रोस्थेटिक्स का विचार दिमाग में आया था?

अभिषेक ने बॉब बिस्वास बनने के अपनी मानसिक प्रक्रिया के बारे में बात की और बताया कि वह इस किरदार में ढलने के लिए अपना वजन बढ़ाने पर अड़ गए थे। क्या आपके दिमाग में सीजीआई या प्रोस्थेटिक्स का विचार आया था। इस पर अभिषेक ने कहा कि सुजॉय घोष और दीया अन्नपूर्णा ऐसा करना चाहते थे, लेकिन मैं पूरी तरह से इसके खिलाफ था। मैंने उनकी बात मानकर प्रोस्थेटिक्स ट्राई भी किया, लेकिन में खुश नहीं था, क्योंकि प्रोस्थेटिक्स के साथ में ठीक से काम नहीं कर पा रहा था।

फिल्म खत्म होने के बाद किरदार को भूलना कितना आसान रहता है?

फिल्म खत्म होने के बाद किरदार को भूलना कितना आसान रहता है?

किरदार का एक हिस्सा हमेशा आपके साथ रहता है, क्योंकि आप उसे निभाने के लिए उसमें अपना बहुत कुछ निजी भी निवेश करते हो। प्रोस्थेटिक को लेकर अभिषेक ने कहा कि इसे पहनकर आप नकली लगते हो। मेरा मानना है कि आजकल की ऑडियंस किसी भी एक्टर को रियल लुक में देखना पसंद करती है। मैं भी ऑडियंस को रियल फील कराना चाहता था और मैं नहीं चाहता था कि ऑडियंस के साथ किसी तरह का धोखा करूं।

अब मुझे वजन कम करना है क्योंकि अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करनी है

अब मुझे वजन कम करना है क्योंकि अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करनी है

अभिषेक ने कहा कि इससे पहले उन्होंने 14-15 साल पहले गुरु फिल्म के लिए वजन बढ़ाया था। किरदार दी जरूरत के हिसाब से फिल्म बिग बुल के लिए भी थोड़ा वजन बढ़ाना पड़ा था, लेकिन फिल्म बॉब बिस्वास के लिए मुझे कुछ अलग ही स्तर पर जाना पड़ा। अभिषेक ने कहा कि शूटिंग के दौरान उनका वजन 100 से 105 किलो हो गया था। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे मानसिक तौर पर बहुत कुछ सहना पड़ा। लॉकडाउन के कारण हमें फिल्म बीच में ही रोकनी पड़ी, फिल्म का 80% हिस्सा पूरा हो चुका था, 10 से15 दिन बचे थे और शूटिंग रोकनी पड़ी। पूरे लॉकडाउन में मुझे यह वजन मेन्टेन करना पड़ा। यह बहुत ही कठिन था। इसी वजन के साथ मुझे फिल्म भी करनी होती थी और अपना काम भी करना होता था, जो बहुत ही कठिन था। अब शूटिंग खत्म हो चुकी है मुझे अगली फिल्म के लिए अपना वजन कम करना है। अगली फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

वजन को लेकर आपके परिवार की क्या प्रतिक्रिया थी, क्या ऐश्वर्या, अराध्या या डैड ने कुछ कहा?

वजन को लेकर आपके परिवार की क्या प्रतिक्रिया थी, क्या ऐश्वर्या, अराध्या या डैड ने कुछ कहा?

इस पर अभिषेक ने कहा कि वो इस बात को जानते हैं कि एक ऐक्टर को ये सब करना होता है, इसलिए परिवार का हर एक सदस्य इस प्रक्रिया को जानता है। बता दें कि यह फिल्म 3 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+