साइबर सुरक्षा को लेकर ओडिशा सरकार का बड़ा कदम, समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
गौरतलब है कि साइबर सुरक्षा वर्तमान समय में सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रधान सचिव ने कहा, एक व्यक्ति को जागरूक करने से कम से कम एक पूरा परिवार साइबर ठगी से बच सकता है।

ओडिशा सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (ई एंड आईटी) विभाग के एक तकनीकी निदेशालय ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (ओसीएसी) और कमिश्नरेट पुलिस ने भुवनेश्वर और कटक के में शैक्षणिक संस्थानों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार मिश्रा और पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी के बीच अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। जागरूकता कार्यक्रम भुवनेश्वर और कटक में स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम छात्रों को साइबर अपराधों से खुद को बचाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा।
गौरतलब है कि साइबर सुरक्षा वर्तमान समय में सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रधान सचिव ने कहा कि एक व्यक्ति को जागरूक करने से कम से कम एक पूरा परिवार साइबर ठगी से बच सकता है।
पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी और उपायुक्त प्रतीक सिंह ने कहा कि OCAC शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियानों के लिए सामग्री तैयार करने में पुलिस की मदद करेगी। MoU के अनुसार, OCAC छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा पर एक हैकथॉन की व्यवस्था करेगा। यह साइबर खतरों और निवारक उपायों पर नवीनतम समाचारों के प्रसार के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता पोर्टल भी विकसित करेगा।












Click it and Unblock the Notifications