ओडिशा सरकार का बड़ा कदम, शुरू किया गया बाल आधार पंजीकरण

बच्चों को पांच और 15 साल के होने पर अपनी 10 उंगलियों आइरिस और चेहरे की तस्वीर के बायोमेट्रिक्स को अपडेट कराना होगा। साथ ही मूल आधार पत्र में इससे संबंधित सूचना का उल्लेख किया जाएगा।

odisha

ओडिशा में डिजिटल इंडिया पहल के तहत गुरुवार को 'बाल आधार' पंजीकरण शुरू किया गया। इस पहल के तहत, सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने के लिए बच्चे के जन्म के बाद आधार कार्ड को लिंक कर नवजात शिशुओं के जन्म का पंजीकरण किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने जानकारी दी है कि व्यक्ति को उस अस्पताल से संपर्क करना चाहिए जहां बच्चा पैदा हुआ है और बाल आधार प्राप्त करना चाहिए। बाल आधार पंजीकरण के लिए, माता-पिता के पास आधार संख्या होनी चाहिए। बाल आधार पहल के हिस्से के रूप में सभी नवजात शिशुओं को बायोमेट्रिक्स के बिना नामांकित किया जाएगा। वयस्कों के आधार के समान ही बाल आधार में भी 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या होती है।

बच्चों की विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडी) को उनके माता-पिता के यूआईडी से जुड़ी जनसांख्यिकीय जानकारी और चेहरे की तस्वीरों के आधार पर संसाधित किया जाएगा। जन्म के 21 दिनों के भीतर पंजीकरण निःशुल्क है, जबकि आधार कार्ड पंजीकरण हमेशा निःशुल्क है।

बच्चों को पांच और 15 साल के होने पर अपनी 10 उंगलियों, आइरिस और चेहरे की तस्वीर के बायोमेट्रिक्स को अपडेट कराना होगा। साथ ही मूल आधार पत्र में इससे संबंधित सूचना का उल्लेख किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+