चक्रवात जवाद से प्रभावित किसानों के लिए ओडिशा सरकार ने जारी किया 507 करोड़ रुपए का राहत पैकेज
ओडिशा सरकार ने सोमवार को 4 और 5 दिसंबर को चक्रवात जवाद के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित किसानों के लिए 507 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की घोषणा की।
भुवनेश्वर, 28 दिसंबर। ओडिशा सरकार ने सोमवार को 4 और 5 दिसंबर को चक्रवात जवाद के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित किसानों के लिए 507 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की घोषणा की। सरकार ने उन क्षेत्रों में अल्पकालिक कृषि लोन को मध्यम लोन में बदलने का निर्णय लिया है जहां फसल का नुकसान 33 प्रतिशत या उससे अधिक है।

राज्य सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि रबी फसलों के लिए किसानों को संस्थागत ऋण देने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा संयुक्त देयता समूहों के माध्यम से बटाईदारों को लोन उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कदम उठाए जाएंगे। पैकेज को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें: चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दो विधायक भाजपा में शामिल
पैकेज के अनुसार, सरकार छोटे और सीमांत किसानों को वर्षा सिंचित क्षेत्रों में 6,800 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से भुगतान करेगी यदि फसल का नुकसान 33% या उससे अधिक है, जबकि मुआवजा सिंचित भूमि के लिए 13,500 प्रति हेक्टेयर भुगतान किया जाएगा, जबकि बागवानी के नुकसान के लिए प्रति हेक्टेयर भूमि का मुआवजा 18,000 रुपए निर्धारित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications