ओडिशा सरकार किसानों को कृषि संबंधी मशीन और उपकरण पर दे रही 40 से 60 फीसदी सब्सिडी
ओडिशा सरकार प्रदेश के किसान उन्नत खेती करें इसके लिए उन्हें कृषि संबंधी मशीनें, उपकरण पर 40से 60 फीसदी सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी का प्रवाधान किया है। ये जानकारी कृषि एवं किसान सशक्तिकरण मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन ने दी।

सब्सिडी और ऋण सुविधाएं दे रही है सरकार
गुरुवार को कृषि भवन में आयोजित 'कृषि यंत्रपति मेला-2023' के लिए फार्म मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स मीट के अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार रकिसानों को बेहतर कृषि मशीनरी और उपकरणों की आपूर्ति के लिए सब्सिडी और ऋण सुविधाएं दे रही है।
SAFAL ऐप लॉन्च किया जा चुका है
इसके अलावा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजना के तहत किसानों को सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
मंत्री ने बताया कि इस व्यवस्था को आसान बनाने के लिए 2022-23 से SAFAL ऐप (कृषि ऋण के लिए सरलीकृत आवेदन) लॉन्च किया जा चुका है। इस पोर्टल के जरिए किसान बैंकों और विभिन्न ऋण देने वाली संस्थाओं से कृषि ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपनी खेती के लिए मशीने खरीद सकते हैं।
1,70,296 कृषि मशीनरी और उपकरण दिए जा चुके
कृषि एवं किसान सशक्तिकरण मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन ने बताया कि बीते चार सालों में 2019-20 से 2022-23 तक, ओडिशा के किसानों को 1005.83 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि के साथ 1,70,296 कृषि मशीनरी और उपकरण दिए जा चुके हैं। मंत्री ने छोटे उपकरणों, विशेषकर महिला-अनुकूल उपकरणों को लोकप्रिय बनाने पर जोर दिया।
2023-24 वित्तीय वर्ष का लक्ष्य
मंत्री ने बताया 2023-24 फाइनेंशल इयर में 450 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रावधान के साथ फार्म मशीनरी की आपूर्ति का लक्ष्य 70,000 नग है। 5 सितंबर 2023 तक 24953 नगों की आपूर्ति के लिए 153 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि वितरित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications