ओडिशा औसतन प्रति वर्ष राहत कार्यों में खर्च करता है 1100 करोड़
भुवनेश्वर, 30 अगस्त: पिछले पांच वर्षों के दौरान ओडिशा सरकार ने चक्रवात और बाढ़ सहित विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत के रूप में हर साल औसतन लगभग 1,100 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।

राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार ओडिशा सरकार ने 2017-18 और 2021-22 के बीच प्रभावित लोगों को राहत वितरण के लिए विभिन्न जिलों को 5,479.02 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।
धन राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से जारी किया गया था। वित्त वर्ष 2017-18 में जहां 848.68 करोड़ रुपये जारी किए गए, वहीं 2018-19 में इसे बढ़ाकर 1,227.92 करोड़ रुपये और 2019-20 में 2,340.29 करोड़ रुपये जारी किए गए।
राहत व्यय 2020-21 और 2021-22 के दौरान क्रमशः 423.10 करोड़ रुपये और 639.03 करोड़ रुपये पर थोड़ा कम रहा। अपनी भौगोलिक स्थिति और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के कारण ओडिशा लगभग हर साल चक्रवात बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है।
उपर्युक्त पांच वर्षों के दौरान, पूर्वी राज्य ने 2018 में चक्रवाती तूफान तितली, 2019 में फानी, 2020 में अम्फान और 2021 में यास, गुलाब और जवाद सहित कई ऐसी आपदाओं का सामना किया है। पिछले पांच वर्षों के दौरान राज्य के कुछ जिलों में भारी वर्षा के अलावा बाढ़ और सूखे ने भी तबाही मचाई है। इस साल भी राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं।












Click it and Unblock the Notifications