कोरापुट जिले के विकास के लिए प्रतिबद्ध है ओडिशा सरकार: सीएम नवीन पटनायक

सीएम नवीन पटनायक ने विद्यार्थियों से मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया।

CM Naveen Patnaik in Koraput

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने शुक्रवार को कोरापुट जिले के विकास के लिए राज्य सरकार की तरफ से निरंतर ध्यान केंद्रित करने का वादा किया और 1,596 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण किया। विक्रम देब कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए नवीन पटनायक ने कहा कि सरकार अपने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है और आदिवासी बहुल कोरापुट को बुनियादी ढांचा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि सरकार विक्रम देब कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा पहले ही दे चुकी है। उन्होंने कहा कि यह सही समय है जब छात्र अपनी प्रतिभा और शिक्षा का उपयोग करके एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज की मुख्यधारा में शामिल हों।

नवीन पटनायक ने कॉलेज के लिए 8 करोड़ रुपये स्वीकृत कर 100 सीट का ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की। वहीं कॉलेज के विद्यार्थियों ने विक्रम देब की मोम की प्रतिमा से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। नवीन पटनायक ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए 113 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को 50 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण भी दिया। इस अवसर पर घोषित परियोजनाओं में से 207 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+