महामारी में माता-पिता को खोने वाले 50952 बच्चों की मदद को आगे आई ओडिशा सरकार
कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, मंत्री बसंती हेम्ब्रम ने कहा कि माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चे को सरकार 2500 रुपये प्रति माह प्रदान कर रही है।

ओडिशा सरकार ने 18 वर्ष से कम आयु के 50,952 बच्चों की पहचान की है, जिन्होंने राज्य में कोविड महामारी के दौरान और कुछ अन्य कारणों से अपने माता या पिता या माता-पिता दोनों को खो दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री बसंती हेम्ब्रम ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि ओडिशा सरकार ने आशीर्वाद योजना शुरू की है, जिसके तहत इन बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, मंत्री बसंती हेम्ब्रम ने कहा कि माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चे को सरकार 2,500 रुपये प्रति माह प्रदान कर रही है। इसके अलावा जिस बच्चे ने अपने माता-पिता में से किसी एक को खो दिया है और जो परिवार के लिए कमाने वाला भी था, उसे प्रति माह 1,500 रुपये मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, किसी भी बाल देखभाल संस्थान में रहने वाले प्रत्येक अनाथ बच्चे को प्रति माह 1,000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। बसंती हेम्ब्रम ने कहा कि ये सहायता तब तक जारी रहेगी जब तक कि बच्चा 18 वर्ष का नहीं हो जाता। जिन बच्चों ने अपने माता-पिता या परिवार के मुख्य कमाने वाले व्यक्ति को 1 अप्रैल, 2020 या उसके बाद कोविड-19 के कारण खो दिया, उन्हें इस योजना के तहत कवर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications