ओडिशा में कोरोना मामलों में उछाल, सीएम पटनायक ने लोगों से सर्तक रहने की अपील की

भुवनेश्वर, 14 जुलाई: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को लोगों से सतर्क रहने और डेली कोरोना मामलों में 45 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के बीच कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, कोविड 19 का डर अभी भी बना हुआ है, सभी से खुद को और दूसरों को संक्रमण के जोखिम से बचाने की अपील की।

Odisha CM Naveen Patnaik urges people to be alert amid COVID surge

उन्होंने 18-59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त बूस्टर डोज देने के केंद्र के फैसले का भी स्वागत किया और राज्य के पात्र लाभार्थियों से टीकाकरण कराने की अपील की। राज्य में हाल ही में कोरोना के मामलों में 46 फीसदी तक बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 743 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, यह चौथी लहर में अब तक एक दिन में आए कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह महत्वपूर्ण होंगे और अगस्त के दूसरे सप्ताह तक ओडिशा में कोविड-19 का ग्राफ गिर सकता है। अधिकांश नए मामले खुर्दा (303) से सामने आए, इसके बाद कटक में 115 और पुरी में 36 मामले सामने आए। डेली पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोत्तरी हुई है, राज्य का पॉजिटिविटी रेट 4.02 फीसदी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+