नवीन पटनायक ने पुरी में जगन्नाथ मेडिकल कॉलेज का किया लोकार्पण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री वर्चअली जुड़
भुवनेश्वर, अप्रैल 12। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को पुरी में श्री जगन्नाथ मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। दोपहर में आयोजित एक विशेष समारोह में नवीन पटनायक ने 19 विभागों में 100 एमबीबीएस छात्रों की क्षमता वाले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शिरकत की।

जगन्नाथ मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण के अवसर पर सीएम पटनायक ने कहा कि यह पुरी जिले के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मुझे आशा है कि शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों से यह संस्था पुरी के लोगों की सेवा में एक बड़ा नाम कमाएगी। यह जानकर खुशी हो रही है कि सबसे गरीब तबके के छात्रों ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया है। विशेष रूप से सरकारी स्कूलों के छात्रों को राज्य सरकार की 15 प्रतिशत आरक्षण नीति के कारण प्रवेश मिला है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मेडिकल कोर्स के पहले दिन की शुरुआत पर छात्रों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना में सहयोग के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का धन्यवाद किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करने के बाद नवीन ने मेडिकल छात्रों से बातचीत की और उन्हें एमबीबीएस की डिग्री सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद देश की सेवा करने का आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications