ओडिशा सीएम ने 181 मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट वाहनों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को 181 मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कलिंगा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने इन वाहनों को रवाना किया। ओडिशा सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन नए वाहनों का प्रयोग मुख्यमंत्री भ्रम्यमन प्राणिचिकित्स सेवा के तहत पशुधन पशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं पहुचाने के लिए किया जाएगा।

दूर-दराज के गांवों में पशुओं का जाकर करेगी इलाज
इस वाहनों की शुरूआत करते हुए समय नवीन पटनायक ने कहा मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट पशु चिकित्सा संस्थानों से दूर स्थित गांवों में पशुपालकों और किसानों को घर पर ही पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए काम कर रही हैं। राज्य सरकार पशुपालकों के जीवन को अधिक आरामदायक बनाने, उनकी आय बढ़ाने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
पहले किराये के वाहनों पर कर रही थी काम
मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट पहले किराये के वाहनों के माध्यम काम कर रही थी। अब राज्य सरकार ने पहले चरण में लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और सभी जिलों में 181 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों में उपयोग के लिए अपने वाहन उपलब्ध कराए हैं।
मोबाइल पशुचिकित्सा यूनिट
मोबाइल पशुचिकित्सा यूनिट किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करेगी और पशुधन स्वास्थ्य देखभाल में बुनियादी पशु स्वास्थ्य देखभाल, जटिल सर्जरी, टीकाकरण और नैदानिक सेवाओं के माध्यम से किसानों को पशु चिकित्सा स्वास्थ्य देखभाल और पशुपालन सलाहकार सेवाएं प्रदान की जाएगी।
इमरजेंसी पशु स्वास्थ्य देखभाल देगी
सीएम ने कहा हमारी सरकार पशुओं के स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। अब ये मोबइल पशु चिकित्सा यूनिट जरूरत के समय पशु हेल्पलाइन के जरिए आवारा और छुट्टा जानवरों को इमरजेंसी पशु स्वास्थ्य देखभाल देगी।












Click it and Unblock the Notifications