Odisha:ओडिशा भाजपा अध्यक्ष सामल के सामने भिड़े पार्टी कार्यकर्ता, जानिए वजह

ओडिशा में चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने जनसंपर्क का अभियान तेज कर दिया है। इस बीच भाजपा के कैंपेन 'मो माटी मो देश' कार्यक्रम के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं को बीच झड़प की घटना समाने आई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली के दौरान बलांगीर के आरटीओ चौक के पास अचानक अफरा-तफरी मच गई। वजह थी भाजपा के दो गुटों अचानक एक दूसरे सो बात ही बात में भिड़ गए।

यह घटना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में हुई। ऐसे में पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं की बीच एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी नेता गोपालजी पाणिग्रही और उनके समर्थक बीजाखामन चौक पर सामल के नेतृत्व में रैली का स्वागत की तैयारी थी। लेकिन जब टिटिलागढ़ से बलांगीर पहुंचे तो बीजेपी सदस्य बलराम सिंह जादव और बलांगीर के पूर्व विधायक उम्मीदवार अनंत दाश अपने समर्थकों के साथ उनका स्वागत करने के लिए आगे बढ़े लेकिन उन्हें भाजप प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने पाणिग्रही ने रोक दिया। ऐसे में दोनों भिड़ गए।

Odisha BJP workers clash

दोनों नेताओं और उनके समर्थकों के बीच कथित झड़प में कुछ घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हाथापाई में दास के कपड़े भी फट गए। इस घटना के दौरान बलांगीर की सांसद संगीता कुमारी सिंहदेव और भाजपा जिला अध्यक्ष सिबाजी मोहंती भी रैली में शामिल थे।

घटना के तुरंत बाद पाणिग्रही ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। एसडीपीओ तोफान बैग ने रैली के दौरान हुई घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुछ प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आई हैं।

वहीं समल ने अपने कार्यक्रम में इस विवाद की कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की बीच कथित झड़प से इनकार करते हुए कहा कि कुछ भी ऐसा नहीं हुआ, जिसे अप्रिय घटना कहा जा सके। वहीं मोहंती ने रैली में विवाद से किनारा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। कार्यक्रम में उत्कलमणि ने गोपबंधु दास की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नेसैनतला ब्लॉक के गुरुमुनि गांव में थबीरा बुडेक के आवास से मिट्टी भी एकत्र की और इसके बाद शाम को समल अटगांव गांव में एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होने पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+