ओडिशा: नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्रा के बयान पर बीजद ने किया तगड़ा पलटवार

सस्मित पात्रा ने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जयनारायण मिश्रा ने विपक्ष के पूर्व नेता और खराब स्वास्थ्य से उबर रहे भाजपा विधायक प्रदीप्त नाइक पर गंभीर आरोप लगाया है कि उन्हें बीजद द्वारा मैनेज किया जा रहा है।

odisha

बीजू जनता दल ने शनिवार को विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा के एक बयान को लेकर उनके ऊपर तीखा हमला बोला। बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जयनारायण मिश्रा परोक्ष रूप से कह रहे हैं कि उनसे पहले के नेताओं को सत्ताधारी दल द्वारा मैनेज किया गया था। दरअसल जयनारायण मिश्रा ने अपने बयान में कहा था कि बीजू जनता दल उनसे इसलिए परेशान हैं, क्योंकि वो उन्हें मैनेज नहीं कर पा रही।

सस्मित पात्रा ने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जयनारायण मिश्रा ने विपक्ष के पूर्व नेता और खराब स्वास्थ्य से उबर रहे भाजपा विधायक प्रदीप्त नाइक पर गंभीर आरोप लगाया है कि उन्हें बीजद द्वारा मैनेज किया जा रहा है। यह भी बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनका आरोप है कि विपक्ष के पूर्व उपनेता और बीजेपी के पूर्व विधायक बिष्णु चरण सेठी को मैनेज किया जा रहा था। भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती को मिश्रा की ओर से जवाब देना चाहिए और नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।'

आपको बता दें कि मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मिश्रा ने कहा था कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने उनके खिलाफ साजिश रची क्योंकि वे उन्हें संभालने में विफल रहे। जयनारायण मिश्रा ने कहा, 'बीजद के नेता डरे हुए हैं क्योंकि मैं मंत्री नबा दास की हत्या के पीछे की सच्चाई उजागर कर रहा हूं। वे मेरे खिलाफ विरोध प्रदर्शन प्रायोजित कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+