ओडिशा: एथलीटों ने स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स 2023 में राज्य का नाम किया रोशन, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Odisha News: ओडिशा के सात एथलीटों ने स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स 2023 में अपने दमदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है। एथलीटों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए खेल और युवा सेवा मंत्री तुषारकांति बेहरा ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

डबल पदक विजेता अरिदिता चक्रवर्ती, जिन्होंने 400 मीटर में रजत और शॉट-पुट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। उन्हें 4 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

एथलीटों ने पदक जीतकर ओडिशा का नाम किया रोशन

रजत पदक विजेता को मिले 3 लाख रुपये

बैष्णब राजपाली और कल्पना जेना को गोला फेंक और साइकिलिंग में रजत पदक के लिए 3 लाख रुपये मिले हैं। रजत पदक लाने वाली एकीकृत वॉलीबॉल टीम में शामिल ज्योति रंजन ओझा, शिबानी प्रियदर्शनी और मामाली नाग को 50 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। फुटसल टीम को प्रभावित करने वाले सचिन बारिक को भी उनकी भागीदारी के लिए 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

खेल मंत्री ने की सराहना

बेहरा ने एथलीटों को उनके प्रेरणादायक प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें अपनी यात्रा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स 2023 में हमारे खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों ने ओडिशा का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें- Odisha Millets Mission: ओडिशा के होटल व्यवसायी मेन्यू में बाजरे से बने व्‍यंजन रखने के लिए हैं उत्‍सुक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+