ओडिशा: 4,168 फर्जी किसानों को धान खरीद से किया गया ब्लॉक, मंडी में नहीं बेच सकेंगे फसल

भुवनेश्वर, 8 जून: कोरापुट में 3 जून से रबी धान की खरीद चल रही है। इसको लेकर जिला सहकारी समिति प्राधिकरण (डीसीएसए) ने लगभग 4,168 नकली किसानों का पता लगाया है। खरीद प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुविधाजनक बनाने के लिए उन्हें पंजीकरण सूची से ब्लॉक कर दिया है।

 धान खरीद को किया गया ब्लॉक

आगामी रबी सीजन के लिए जयपोर, कुंद्रा, कोटपाड और बोरीगुम्मा के किसानों ने 25,000 हेक्टेयर (हेक्टेयर) से अधिक भूमि पर धान की खेती की है। पिछले महीने करीब 16 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS), 15 स्वयं सहायता समूहों और दो पानी पंचायतों में लगभग 1,9371 किसानों ने अपना नाम दर्ज कराया था। गलत तरह से नाम दर्ज कराने वाले किसानों की पहचान करने और उन्हें ब्लॉक करने के सरकारी निर्देश के बाद डीसीएसए ने मई के पहले सप्ताह में एक सर्वेक्षण शुरू किया था। मई के अंत तक लगभग 4,168 नकली किसानों का पता चला। पाया गया कि मंडियों में धान बेचने के लिए बिचौलियों ने फर्जी किसानों के नाम पर कई भूखंड पंजीकृत किए गए थे।

फर्जी नामों पर रोक लगाने के बाद डीसीएसए स्टाफ ने आगे की कार्रवाई के लिए जिला नागरिक आपूर्ति विभाग को सूचित किया। जिसके बाद जिला नागरिक आपूर्ति अधिकारी पीके पांडा ने निर्देश जारी किया कि चिह्नित 4,168 नकली किसानों को मंडियों में खरीद के दौरान अपनी उपज बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+