अब हरियाणा में 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्टोरेंट: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब भविष्य में हरियाणा में 24 घंटे रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। रात के समय बंद करने का उन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

डिप्टी सीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की हुई बैठक में मंगलवार को यह निर्णय लिया गया है। बैठक में श्रम एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री अनूप धानक भी उपस्थित थे।

dushyant-chautala

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से हाल ही में प्रदेशभर के रेस्टोरेंट्स की यूनियन के पदाधिकारी मिले थे और मांग की थी कि राज्य सरकार द्वारा उनको अपने रेस्टोरेंट्स 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी जाए ताकि लोगों को जरूरत अनुसार खाने का सामान मिल सके। उपमुख्यमंत्री ने इसी संबंध में विभिन्न विभागों की बैठक बुलाई और व्यापक विचार -विमर्श किया।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्टोरेंट्स एवं आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में राज्य के जो रेस्टोरेंट्स मालिक अपने रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखना चाहते हैं, वे खुले रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनको बंद करने के लिए कोई दबाव नहीं दे सकता, लेकिन उनको श्रम विभाग में पंजीकरण एवं अन्य नियमों एवं शर्तों (धारा 9 और 10 पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958) की पालना करनी पड़ेगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि अगर किसी रेस्टोरेंट के मालिक को लगता है कि कोई उनको बेवजह तंग कर रहा है तो वे अपनी शिकायत एमएसएमई की मेल आईडी [email protected] पर ईमेल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट्स एमएसएमई के अंतर्गत आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+