तेलंगाना के नाम एक और मुकाम, अब भारत की AI राजधानी बना हैदराबाद
हैदराबाद के हिस्से में एक और उपलब्धि जुड़ गई। वैक्सीन राजधानी और फार्मा राजधानी घोषित होने के बाद, हैदराबाद को अब भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) राजधानी घोषित किया गया है।
इसकी घोषणा किसी और ने नहीं, बल्कि इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) के अध्यक्ष और सीईओ के कृष्ण मूर्ति ने सोमवार को की।

माइक्रोचिप टेक्नोलॉजी के भारत के विश्व स्तरीय सेमीकंडक्टर डिजाइन और डेवलपमेंट फैकल्टी सेंटर के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए, आईईएसए अध्यक्ष ने कहा कि हैदराबाद में शानदार लीडरशिप और उतना ही शानदार ईको-सिस्टम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब एआई और मशीन लर्निंग की प्रमुख गतिविधियों की मेजबानी की बात आती है तो आईईएसए के लिए हैदराबाद के अलावा कहीं और देखने का कोई कारण नहीं है।
आईईएसए अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी समिट वर्चुअली तौर पर आयोजित किया गया था, लेकिन इस साल सितंबर में यह एक बड़ा भौतिक आयोजन होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications