मनोहर लाल सरकार का महत्वपूर्ण कदम, हरियाणा डायल 112 सेवा से जुड़ा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1093

चंडीगढ़, 14 जून। हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने महत्‍वपूर्ण कदम उठाया है। राज्‍य सरकार ने लोगों की मदद के लिए नई हेल्‍प लाइन शुरू की है। हरियाणा सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक 'हरियाणा डायल सेवा 112' के साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1093 को जोड़ दिया है।

Now cyber helpline number is attached with dial 112 in Haryana

बता दें कि 12 जुलाई 2021 को नागरिकों को समर्पित डायल 112 सेवा के माध्यम से 10 माह की छोटी अवधि के बीच करीब 46 लाख नागरिकों की मदद का दावा किया गया है। अब साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार होने वाले लोग हेल्पलाइन पर नंबर डायल कर पुलिस सेवा का लाभ हासिल कर सकेंगे।

हरियाणा डायल सेवा 112 के नोडल अधिकारी एडीजीपी एएस चावला ने इनके बारे में जानकरी दी। एएस चावला ने बताया कि राज्य भर से 1093 नंबर पर आने वाली काल 112 नंबर पर सुनी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के लोगों के बीच हरियाणा 112 की स्वीकृति की गति में तेजी से वृद्धि हुई है।

एएस चावला ने बताया कि राज्‍य में अगस्त 2021 में तीन लाख 87 हजार 799 लोगों की काल आई थी और दूसरी ओर मई 2022 में यह बढ़कर पांच लाख तीन हजार 369 हो गई। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में हरियाणा 112 परियोजना ने प्रथम पुरस्कार जीता था।

एएस चावला ने बताया कि पूरे राज्य के लिए सभी आपातकालीन सेवाओं को एक टोल-फ्री नंबर से जोड़ना वास्तव में एक कठिन कार्य था। वर्तमान में यह परियोजना गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में 101 और 108 की अतिरिक्त सेवाओं के साथ समस्त राज्य में 100, 112, 1073, 1091 और 1093 की एकीकृत आपातकालीन सेवाएं हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+