Indian Railways: यात्री ध्यान दें, पंजाब के इस रूट पर पूरे जून माह तक शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी ये ट्रेनें
नई दिल्ली, 29 मई: अगर आप पंजाब के पठानकोट के लिए रेल सफर करने जा रहे हैं तो थोड़ा इस खबर पर ध्यान देना जरूरी होगा। दरअसल, उत्तर रेलवे की ओर से पठानकोट-जोगिन्दर नगर सेक्शन पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य की वजह से रेलवे की ओर से एक माह का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण से कई ट्रेनों को 27 जून तक आंशिक रद्द रखने का निर्णय लिया गया है।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार के मुताबिक फिरोजपुर डिविजन के पठानकोट-जोगिन्दर नगर सेक्शन पर लेवल क्रॉसिंग सी-328 पर रोड ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 28 मई से 30 दिन तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण से ट्रेन संख्या 04601 पठानकोट-जोगिन्दर नगर स्पेशल दिनांक 28 मई से 26 जून तक अपनी यात्रा बैजनाथ पपरौला पर समाप्त करेगी।
इसी प्रकार 29 मई से 27 जून तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली 04602 जोगिन्दर नगर-पठानकोट स्पेशल अपनी यात्रा बैजनाथ पपरौल से प्रारम्भ करेगी। ट्रेन संख्या 04601/04602 बैजनाथ पपरौला तथा जोगिन्दर नगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। यात्री अपनी यात्रा प्लान करने से पहले इन सभी ट्रेनों की रनिंग स्टेट्स की पूरी जानकारी पूर्व में प्राप्त कर लें जिससे कि सफर के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।












Click it and Unblock the Notifications