पठानकोट: अब ओवरलोडिंग की समस्या मिलेगी राहत, 4 नए फीडर बनाने का काम शुरू

पठानकोट: शहर की एक तिहाई आबादी के लिए राहत भरा समाचार है। ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की परेशानी का पावरकाम ने हल निकाल दिया है। इसके तहत ओवरलोड हो चुके चार फीडरों का लोड कम करने के लिए नए फीडरों का निर्माण करवाया जा रहा है। एक फीडर का ट्रायल पिछले दिनों किया गया था, जो सफल रहा। इसके बाद शहर के करीब आधा दर्जन एरिया का लोड उस पर शिफ्ट कर दिया गया।

bijli

इसके अलावा तीन अन्य फीडरों का काम रेलवे से मंजूरी न मिलने के कारण रुका पड़ा था। इसकी मंजूरी मिल गई है। संभवत: अगले सप्ताह से उक्त तीनों फीडरों का काम शुरू हो जाएगा। उक्त प्रोजेक्ट दो महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए फीडरों का निर्माण होने के बाद उपभोक्ताओं को अगले सीजन में बिजली के अघोषित कटों से निजात मिल जाएगी।सिटी, प्रीतनगर, सैली व सुंदरनगर फीडर हैं ओवरलोड

शहर के सिटी, प्रीतनगर, सैली रोड व सुंदर नगर फीडर ओवरलोड हैं। उक्त फीडरों के अधीन 20 हजार से अधिक उपभोक्ता पिछले कई वर्षों से ओवरलोडिंग के कारण परेशान हैं। हालांकि, पावरकाम इन फीडरों के अधीन आते एरिया में उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाकर कमी को दूर तो कर रहा है। परंतु स्थायी समाधान नहीं हो रहा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पावरकाम ने इन फीडरों का लोड कम करने के लिए नए फीडर स्थापित करने की योजना तैयार की थी। इसे मंजूरी मिलने के बाद अब काम शुरू करवाया जाएगा।

132 केवी सब स्टेशन में लगेगा नया 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर

पावरकाम अधिकारियों का कहना है कि चार नए फीडर बनाने के अलावा 132 केवी सब स्टेशन की क्षमता को बढ़ाने के लिए 20 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। सब स्टेशन में नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद इसकी क्षमता भी अगले पांच सालों तक बढ़ जाएगी। सब स्टेशन की परिधि बढ़ेगी। वर्तमान में सब अर्बन कार्यालय की बिल्डिंग को वहां से हटाकर अन्य स्थान पर शिफ्ट कर वहां पर नया 20 एमवीए वाला ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। उक्त प्रोजेक्ट को भी बहुत जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। संभवता अगले पैडी सीजन तक इसका काम भी शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+