जयपुर में वर्षों के इंतजार के बाद परकोटे में शुरू हो सकता है नाइट बाजार, हैरिटेज नगर निगम ने मांगे प्रस्ताव

जयपुर परकोटे में शुरू हो सकता है नाइट बाजार, निगम ने मांगे प्रस्ताव

जयपुर, 4 जून। बरसों के इंतजार के बाद राजधानी में नाइट बाजार मूर्त रूप लेने जा रहा है। परकोटे के चौड़ा रास्ता से इसकी शुरुआत होगी। नाइट बाजार में सैलानी राजस्थान की कला और संस्कृति के साथ-साथ स्थानीय लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। अगले दो महीने में इस प्रोजेक्ट के धरातल पर आने की संभावना है।

 Parkota jaipur

दरअसल, नाइट बाजार की चर्चा तो लंबे समय से चल रही है, लेकिन इस बार कोरोना के बाद सैलानियों को राजधानी में तीन दिन तक रोकने के लिए इस पर गंभीरता से काम शुरू हुआ है। ऐसा माना जाता है कि जयपुर में सैलानी दो से ढाई दिन तक ही रुकता है। हैरिटेज नगर निगम ने नाइट बाजार के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। पीपीपी मोड के अलावा सरकार से सहयोग के विकल्प पर भी चर्चा की जाएगी।

10 हजार लोगों को केंद्र में रख बनाई है योजना

जयपुर में पर्यटन सीजन के दौरान हर माह करीब 8.2 लाख घरेलू सैलानी आते हैं। वहीं, 1.5 लाख विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। निगम ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उस पर गौर करें तो यदि प्रतिदिन 60 फीसदी विदेशी और 15 फीसदी घरेलू सैलानी नाइट बाजार में आ गए तो यह संख्या 7 हजार हो जाती है। इसके अलावा जयपुर और आस-पास के 3 हजार लोग प्रतिदिन आने की संभावना है। ऐसे में प्रतिदिन संख्या 10 हजार के पार हो जाएगी।

हैरिटेज को ध्यान में रखते हुए बनेंगे कियोस्क

चौड़ा रास्ता में जो कियोस्क लगाए जाएंगे उन्हें हैरिटेज लुक दिया जाएगा। इनकी संख्या 150 होगी। शनिवार के दिन इन सभी को चौड़ा रास्ता में रखा जाएगा और सोमवार सुबह आठ बजे से पहले बाजार साफ होगा और कियोस्क भी हटवाने होंगे।

ये होंगे फायदे

नाइट बाजार शुरू होने से सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। इससे राजस्व आएगा, लोगों को रोजगार मिलेगा और शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूती भी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+