नए जिले, उपमंडल, तहसील, उप-तहसील बनाने के लिए नई कमेटी बनाएगी नियम: दुष्यंत चौटाला
डिप्टी सीएम ने कहा कि, हरियाणा सरकार वित्तायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाएगी, जो नई उपतहसील, तहसील, उपमंडल और जिला के गठन के लिए नियम आदि तय करेगी।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बताया कि हरियाणा सरकार वित्तायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाएगी, जो नई उपतहसील, तहसील, उपमंडल और जिला के गठन के लिए नियम आदि तय करेगी।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आगे बताया कि फिलहाल तीन मंत्रियों की एक कमेटी बनाई गई है जो कि नई उपतहसील, तहसील, उपमंडल आदि के गठन और गांव को शामिल करने के लिए निर्णय लेती है, यह कमेटी अपना निर्णय उपायुक्त की सिफारिश पर आगे की कार्रवाई करती है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सरकार के पास वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ही फिलहाल जनसंख्या का आंकड़ा है। उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार के पास पीपीपी का विश्वसनीय डाटा बन रहा है। उसी के आधार पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी अपना अगला निर्णय लेकर मंत्रियों की कमेटी को रिपोर्ट भेजेगी, यह कमेटी जनसंख्या, गांव आदि के आधार पर अपनी रिपोर्ट बनाकर पेश करेगी। तत्पश्चात ही नई उपतहसील, तहसील, उपमंडल और जिला के गठन की कार्रवाई की जाएगी। अगर डहीना भी कमेटी की रिपोर्ट पर खरा उतरेगा तो उपमंडल बनाने पर विचार किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications