हरियाणा में दौड़ेंगी नई 375 ई-बसें, 5412 करोड़ से खरीद को मंजूरी

हरियाणा हाई पावर परचेज कमेटी की मीटिंग में हरियाणा के कई शहरों में सिटी बस सेवा के रूप में ये ई-बसें सर्विस देंगी। मीटिंग में 5412 करोड़ रुपए की खरीद की मंजूरी दी गई।

New 375 e buses will run in Haryana, approval for purchase from 5412 crores

हरियाणा में वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने की हाई पावर परचेज कमेटी की मीटिंग में 28 एजेंडों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चर्चा की। इस दौरान उन्होंने 375 नई ई बसें खरीदने की मंजूरी दी। इन बसों को हरियाणा के कई शहरों में सिटी बस सेवा के रूप में ये ई-बसें सर्विस देंगी। मीटिंग में 5412 करोड़ रुपए की खरीद की मंजूरी दी गई। इसके अलावा मीटिंग में साढे़ 4 लाख स्ट्रीट लाइट लगाने के टेंडर को भी मंजूरी दी गई।

15 दंगा नियंत्रण वाहन खरीद की मंजूरी
हरियाणा हाई पावर परचेज कमेटी की मीटिंग में हरियाणा पुलिस को दंगा नियंत्रण में होने वाली परेशानी को लेकर भी चर्चा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 15 सीटर नए 41 दंगा नियंत्रण वाहन खरीदने की मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने मीटिंग के बाद बताया कि बैठक का उद्देश्य पारदर्शिता के साथ खरीद कर आम जनता के पैसे का सही इस्तेमाल करना है।

85 करोड़ की हुई बचत
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाई पावर परचेज कमेटी की मीटिंग में हुई खरीद के जरिए करीब 85 करोड़ रुपए की सरकारी खजाने की बचत हुई। सीएम ने बताया कि आज करीब 12 सौ करोड़ के पाइप का भी टेंडर किया गया है। फसल खराबे के मुआवजे पर मुख्यमंत्री ने बताया कि मई महीने में किसानों को मुआवजा मिल जाएगा।

पहली मीटिंग में किसानी के मुद्दों पर मंथन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कई मैराथन मीटिंगों में भाग लिया। हाई पावर परचेज कमेटी की मीटिंग से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने अधिकारियों और मंत्रियों के साथ सरसों खरीद को लेकर मंथन किया। लगातार बारिश से हो रहे फसलों के नुकसान को लेकर CM ने गहरी चिंता व्यक्त की।मीटिंग में अधिकारियों को सरसों खरीद और किसानों की पेमेंट सही टाइम पर हो इसका लक्ष्य दिया गया। मीटिंग में कृषि मंत्री जेपी दलाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मौजूद रहे।

किसानों पर बारिश की मार
मीटिंग के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि किसानों पर बारिश का संकट है, इसको लेकर सरकार भी चिंतित है। मुख्यमंत्री के साथ हुई मीटिंग में सरसों की फसल को लेकर अधिकारियों के साथ रिव्यू किया गया। कृषि मंत्री ने बताया कि सरसों की खरीद के साथ पेमेंट सही टाइम पर हो यह लक्ष्य रखा गया। इसके अलावा फसलों के हुए नुकसान को लेकर जल्द गिरदावरी पर भी चर्चा की गई।

मई में मिलेगा मुआवजा
कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों को बारिश से हुए नुकसान को लेकर पर चिंतित हैं। उन्होंने दावा कि गिरदावरी शुरू होने के बाद मई महीने में किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हरियाणा में अब तक के आए आंकड़ों में साफ हो चुका है कि किसानों की 6 लाख एकड़ से ज्यादा फसलों को बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+