UP News: निकाय चुनाव से पहले वोटर लिस्ट दुरुस्त करने में लापरवाही, AAP ने उठाया मुद्दा

यूपी के सुल्तानपुर जिले में मतदाता सूची को दुरुस्त करने में लगे कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आम आदमी पार्टी का आज एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष महमूद खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।

UP News: यूपी के सुल्तानपुर जिले में मतदाता सूची को दुरुस्त करने में लगे कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आम आदमी पार्टी का आज एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष महमूद खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। दरअसल, आगामी निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची दुरुस्त की जा रही है। जिसको लेकर आप कार्यकर्ताओं की ओर से ये शिकायत की गई है।

AAP UP

युवाओं के वोट कटने की संभावना
कार्यालय में मौजूद सीआरओ को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए लगे बीएलओ नगर क्षेत्र के अधिकतर वार्डों में न तो घर घर पहुंच रहे हैं और न ही पोलिंग बूथों पर बैठ रहे हैं। इस लापरवाही के चलते सबसे अधिक पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं के मतदान से वंचित रहने के संभावना है।

मतदाता सूची को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन की ओर से BLO के नामों की जारी सूची में बहुत से BLO का मोबाइल नम्बर अंकित भी नहीं है, जिससे जनता का उन कर्मियों से सम्पर्क भी नहीं हो पा रहा है। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों के नदारत रहने से नगर क्षेत्र में निवास करने वाले 18 साल के ऊपर के बहुत से युवाओं का वोट करने से वंचित हो जाने की प्रबल संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+