उत्तराखंड में हैलीपोर्ट और हेलीपैड्स की संख्या को लगातार बढ़ाए जाने की आवश्यकता: सीएस संधू

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में हैलीपोर्ट और हेलीपैड्स की संख्या को लगातार बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

 need to continuously increase the number of heliports and helipads in Uttarakhand: CS Sandhu

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी में पर्यटन एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों को सड़कों के साथ ही एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। इससे पर्यटन क्षेत्रों में हाई एंड पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा जैसी परिस्थितियों में भी यह हेलीपैड अत्यधिक सहायक सिद्ध होंगे।

मुख्य सचिव ने जौलीग्रांट के पास हेलीपोर्ट एवं नैनीताल-मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों के लिए आसपास के क्षेत्र में हेलीपैड शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए चिन्हित किए गए मामलों में वन भूमि हस्तांतरण आदि के कार्यों में तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने तैयार किए जा रहे हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स की प्रगति की भी जानकारी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+