हरियाणा रोडवेज की बसों में जल्द शुरू होगी NCMC सेवा, रियायती दरों पर यात्रा करने वालों का होगा रिकॉर्ड

हरियाणा रोडवेज की बसों में अब मुफ्त या रियायती टिकटों पर यात्रा करने वाले लोगों का भी रिकॉर्ड रखा जाएगा। जल्द ही नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा शुरू की जाएगी, जिसमें रियायती दरों पर यात्रा करने वाले यात्रियों का पूरा रिकॉर्ड होगा।

परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि रियायती परिवहन सुविधाएं प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, 100 प्रतिशत दिव्यांग (एक सहायक सहित), मान्यता प्राप्त संवाददाता, विधानसभा व लोकसभा के सदस्य, स्वतंत्रता सेनानी, पुलिस व जेल कर्मचारियों के नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड बनाए जाएंगे।

Moolchand Sharma

उन्हें बसों में केवल यह कार्ड दिखाना होगा। यदि किसी व्यक्ति के किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई है तो उसका 50 प्रतिशत किराया नकद व एनसीएमसी कार्ड के माध्यम से भी दे सकता है। इस कार्ड को रिचार्ज करवाने की सुविधा भी परिवहन विभाग द्वारा दी गई है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि रोडवेज में ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली लागू करने वाला हरियाणा पहला राज्य है। बसों में 2317 मशीनों के माध्यम से ई-टिकटिंग की जा रही है जिससे विभाग का लगभग तीन महीने में 17 करोड़ रुपये का राजस्व बढ़ा है।

परिवहन बेड़े में इस समय कुल 3723 बसें हैं जिनमें से 562 बसें निजी बस मालिकों से अनुबंध पर ली गई हैं। रोडवेज बसों में प्रतिदिन आठ लाख छह हजार लोग यात्रा करते हैं तथा बसें प्रतिदिन औसतन 10 लाख 77 हजार किलोमीटर की दूरी तय करती हैं।

विभिन्न डिपो में भेजी यूरो-6 माडल की 745 बसें
परिवहन विभाग ने पिछले साल 1000 नई यूरो-6 बसें खरीदने का आर्डर किया था, जिसमें से 745 बसें विभिन्न डिपो में भेजी जा चुकी हैं। इसके अलावा 809 नई बसें खरीदने के लिए आर्डर कर दिए गए हैं। इनमें से 477 बसें विभिन्न डिपुओं को भेजी जा चुकी हैं।

153 एचवीएसी बसों की खरीद हेतु ऑर्डर किए जा चुके हैं। इनमें से 20 बसें संबंधित डिपुओं को प्राप्त हो चुकी हैं। इसके अलावा 128 मिनी बसें खरीदी गई हैं। विभाग के बेड़े में 1222 साधारण बसें, 128 मिनी बसें और 20 एचवीएसी सहित कुल 1370 बसें शामिल की गई हैं।

नौ शहरों में चलेंगी एसी इलेक्ट्रिक बसें
परिवहन मंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के क्रम में 12 मीटर स्टैंडर्ड फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक 375 बसों की खरीद के प्रस्ताव को उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति की बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इन बसों का संचालन नौ शहरों करनाल, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, हिसार, रोहतक, पंचकूला और रेवाड़ी में किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+