नवीन पटनायक ने पीयूष गोयल को लिखी चिट्ठी, उठाया 20 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त चावल का मुद्दा
नवीन पटनायक ने कहा, अतिरिक्त चावल की निकासी ना होने से आने वाले सीजन में राज्य के धान खरीद कार्यों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा और राज्य के उन लाखों किसानों की आजीविका पर भी बुरा असर पड़ेगा।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य के किसानों के हितों की रक्षा के लिए ओडिशा से अतिरिक्त चावल की निकासी के लिए केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल के हस्तक्षेप की मांग की।
केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खरीफ विपणन सीजन के लिए 17 लाख मीट्रिक टन फोर्टिफाइड पारबोल्ड चावल और 3 लाख मीट्रिक टन फोर्टिफाइड कच्चे चावल सहित 20 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त चावल स्वीकार करने का निर्देश जारी करने के लिए पीयूष गोयल से व्यक्तिगत हस्तक्षेप का आग्रह किया है।
नवीन पटनायक ने कहा कि अतिरिक्त चावल की निकासी ना होने से आने वाले सीजन में राज्य के धान खरीद कार्यों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा और राज्य के उन लाखों किसानों की आजीविका पर भी बुरा असर पड़ेगा।
आपको बता दें कि खरीफ विपणन सीजन 2003-04 से ओडिशा एक विकेन्द्रीकृत खरीद (DCP) राज्य बन गया है। तभी से राज्य विकेंद्रीकृत मोड में धान की खरीद के लिए एमएसपी संचालन कर रहा है। विकेन्द्रीकृत खरीद ने धान उत्पादकों को एमएसपी समर्थन की पहुंच में सुधार किया है।












Click it and Unblock the Notifications