नवीन पटनायक :भुवनेश्वर से सीधे दुबई के लिए उड़ान भर पाएंगे ओडिशावासी

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की कि बहुत जल्द भुवनेश्वर से दुबई के बीच सीधी उड़ानें संचालित की जाएंगी।

ओडिशा ,1जुलाई:ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की कि बहुत जल्द भुवनेश्वर से दुबई के बीच सीधी उड़ानें संचालित की जाएंगी। पटनायक ने 29 जून को दुबई में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। संयुक्त अरब अमीरात में ओडिशा के करीब एक लाख लोग रहते हैं। दुबई और भुवनेश्वर के बीच सीधी हवाई संपर्क उनकी लंबे समय से लंबित मांग रही है।
पटनायक के साथ विदेश दौरे पर गए मुख्यमंत्री के निजी सचिव वीके पांडियन ने कहा कि ओडिशा सरकार दुबई और भुवनेश्वर के बीच सीधी उड़ान सेवाओं के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) योजना के साथ आगे बढ़ चुकी है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने बताया कि ओडिशा सरकार वायबिलिटी गैप फंडिंग योजना के तहत दुबई से भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ानें संचालित करने के इच्छुक एयरलाइनों को सब्सिडी देगी।

ncp

इस योजना के तहत, सरकार नए गंतव्यों के लिए उड़ान ऑपरेटरों को तीन से छह महीने की अवधि के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। महापात्र ने मीडिया को बताया कि उस अवधि के भीतर उड़ान संचालन के आर्थिक रूप से व्यवहार्य होने की उम्मीद है। इसके बाद, ऑपरेटरों को अब सरकार की सब्सिडी की आवश्यकता नहीं होगी। बता दें, यह योजना दो साल पहले भुवनेश्वर से मलेशिया और थाईलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी शुरू की गई थी। बाद में इस योजना को घरेलू उड़ानों तक बढ़ा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+