खरगोन हिंसा : मध्य प्रदेश सरकार ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना, सीएम बोले-'एमपी में सभी धर्म के लोग सुरक्षित'

भोपाल, 15 अप्रैल। राम नवमी के अवसर पर मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एमपी सरकार पर हमला बोला। ओवैसी के हमले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि एमपी में सभी धर्म के लोग सुरक्षित हैं। शिवराज के बयान पर सोशल मीडिया यूजर खरगोन में हुई हिंसा की तस्वीर दिखाकर कई तरह के सवाल करने लगे।

MP

शिवराज सिंह चौहान का बयान : एमपी सीएम ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ' ओवैसी साहब वहीं से चिल्ला रहे हैं, मध्यप्रदेश में ये हो रहा है.. आकर तो देख लो भैया।' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शिवराज ने दावा किया कि यह मेरा मध्यप्रदेश है, यहां सभी धर्म जाति के लोग सुरक्षित हैं।

लोगों के रिएक्शन : शिवराज के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रामनवमी पर हुई हिंसा को आप भूल कर कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश सुरक्षित है। इनायत मंसूरी नाम के एक यूजर ने कहा, ' फिल्मों के लिए ट्राई करना चाहिए क्योंकि काफी अच्छी एक्टिंग कर लेते हैं आप।' मोहसिन खान ने लिखा, ' मामा जी हम देख रहे हैं कि आपके यहां मुस्लिम कितने सुरक्षित हैं? अगर सभी धर्म के लोग सुरक्षित हैं तो केवल मुसलमानों का घर क्यों गिराया गया?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+