नांदेड़ में मोदी @ 9 भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान, कहा:फडणवीस पर सहमत थे उद्धव
शिवसेना विधायकों ने सरकार गिराई केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पूर्व महाविकास आघाडी सरकार भाजपा ने नहीं बल्कि शिवसेना विधायकों ने गिरायी है।

उन्हें कॉमन सिविल कोड के बारे में भूमिका बतानी चाहिए। शाह ने कहा कि उद्धव दो नावों की सवारी नहीं कर सकते हैं। उनकी पोल खुल जाएगी। शाह ने ये बातें शनिवार को नांदेड़ में मोदी @ 9 भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा में कहीं। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सहित पार्टी के सांसद और विधायक मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 2019 में सत्ता के लिए उद्धव ने भाजपा को धोखा दिया था।
शिवसेना विधायकों ने सरकार गिराई केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पूर्व महाविकास आघाडी सरकार भाजपा ने नहीं बल्कि शिवसेना (शिंदे गुट) विधायकों ने गिरायी है। उद्धव के विधायकों ने ही उनका साथ छोड़ दिया था। इस कारण उद्धव की सरकार गिर गई। फडणवीस पर थे सहमत शाह ने कहा कि मैं भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष था। मैंने साल 2019 के विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन किया था। उस समय उद्धव ने स्वीकार किया था कि राज्य में भाजपा और शिवसेना की सरकार बनने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद उद्धव ने वादा तोड़ दिया।
वे भाजपा को धोखा देकर कांग्रेस और राकांपा की गोद में जाकर बैठ गए। सबसे भ्रष्ट मनमोहन सिंह की सरकार शाह ने कहा कि साल 2004 से 2014 तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार थी। कांग्रेस नीत यूपीए सरकार में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार भी कृषि मंत्री थे। उस समय 10 साल तक सबसे भ्रष्ट सरकार चली थी। यूपीए सरकार में 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले हुए थे। इसके बाद 2014 से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन विपक्ष मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सकता है। पीएम मोदी देश को विकास की राह बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत सुरक्षित है। साल 2024 तक अयोध्या में राम मंदिर तैयार हो जाएगा। यूपीए सरकार में जवान शहीद हो रहे थे। लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री सिंह के मुंह से उफ्फ नहीं निकलता था। लेकिन मोदी सरकार ने पुलवामा घटना के बाद पाकिस्तान में घुस कर आंतकवादियों को मारा।
उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद राहुल गांधी के परिवार की चार पीढ़ियों ने देश में राज किया। लेकिन कांग्रेस सरकार गरीबों को घर और पेयजल सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाई थी। विदेश में देश का अपमान करते हैं राहुल गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को पूरी दुनिया में सम्मान मिला है। वहीं, विदेश जाकर राहुल देश का अपमान कर रहे हैं। राहुल को विदेश में देश का अपमान नहीं करना चाहिए। राहुल को देश में सुनने वाले बहुत कम हो गए हैं। इस कारण वे विदेश में जाकर बोलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications